Breaking News

संजय जायसवाल व रेणु देवी के जिले में ही हार गयी भाजपा

बिहार विधान परिषद में नगर निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के गढ़ में राजद ने सेंधमारी की गयी. भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और सरकार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के गृह जिले में ही भाजपा हार गयी है. अब तक के नतीजों में भाजपा सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी जरुर बनती दिख रही है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल से लेकर डिप्टी सीएम रेणु देवी तक को खुद उनके घर में बड़ा झटका लगा है.

पश्चिम चंपारण सीट पर भाजपा की करारी हार हुई है. 18 साल से जिस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा, वहां इस बार राजद ने अपना झंडा गाड़ दिया है. पश्चिम चंपारण से ही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सांसद हैं और डिप्टी सीएम रेणु देवी का विधानसभा क्षेत्र भी यही है. इसके बावजूद यह दोनों नेता अपने घर में ही भाजपा को हार से नहीं बचा पाये हैं.

वैसे संजय जायसवाल अकेले ऐसे नेता नहीं हैं, जिनके इलाके में भाजपा की हार हुई है. भाजपा के कई दिग्गज नेता हैं जो अपने इलाके में पार्टी को जीत नहीं दिला पाये. पटना में पार्टी के 2 सांसदों, राज्य सरकार के मंत्री और आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हैं, इसके बावजूद गठबंधन के उम्मीदवार को जीत नहीं दिलवा पाये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.