Breaking News

रेलवे क्रासिंग पर बंद हुआ ट्रैक्टर, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोबरसही गुमटी पर रविवार को एक ट्रैक्टर अचानक से बंद पड़ गई। उसपर सीमेंट लोड था। ट्रैक्टर के अचानक बंद होने से रेल परिचालन ठप हो गया। इसको लेकर गेटमैन ने रेलवे के कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद आनन-फानन में गुमटी से पहले दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। करीब आधा घंटा तक ट्रेन अप लाइन पर रुकी रही।

इधर, अचानक ट्रेन रोके जाने से यात्री कुछ समझ नहीं पा रहे थे। वहीं सूचना पर पहुंची RPF की टीम ने किसी तरह खराब ट्रैक्टर को गुमटी से हटाया। ट्रैक्टर को जब्त किया गया। साथ ही उसके चालक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद परिचालन दोबारा शुरू हो सका।

बताया जाता है कि घटना से कुछ मिनट पहले हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली अप बाघ एक्सप्रेस रेल गुमटी से गुजरी थी। गुमटी पर ट्रैक्टर खराब होने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब 40 मिनट तक गुमटी के दोनों तरफ जाम लग गया। जंक्शन स्थित पोस्ट पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की। रेलवे एक्ट के तहत आरपीएफ ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.