Breaking News

मुजफ्फरपुर में शिक्षक की मौ’त पर बवाल, गु’स्साए लोगों ने पुलिस पर किया ह’मला

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा के समीप सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद जमकर बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने एक पुलिस गाड़ी भी फूंक दीं। वही, पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। इसमें थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इसके बाद उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद आधा दर्जन उपद्रवियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि झपहा ओपी के सामने चेकिंग के लिए बाइक के साथ खड़े शिक्षक आलोक रंजन को एक बोलेरो ने कुचल दिया। इसमें शिक्षक की मौत मौके पर हो गई। शव क्षत विक्षत हो गया। इसके गुस्साए लोगों ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच 77 को जाम कर बवाल काटा। पुलिस बोलेरो को फूंक दिया। पुलिस ने भी बवाल काट रहें लोगों पर जमकर डंडे बरसाए। करीब तीन घंटे के अफरातफरी के बाद जाम हटा व शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें अहियापुर थानेदार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गया।

पुलिस की गाड़ी पूरी तरह जल गई।

पुलिस की गाड़ी पूरी तरह जल गई।

पुलिस को हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहे स्थानीय लोग

स्थानीय लोग झपहां ओपी के पुलिस को हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस पर आरोप है कि बाइक सवार शिक्षक हथौड़ी के नरमा निवासी आलोक रंजन को बेवजह चेकिंग के नाम पर रोक रखा था। इस दौरान बालू लोड ट्रक व उक्त बोलेरो ने आलोक को अपने चपेट में ले लिया। करीब 100 मीटर तक क्षत विक्षत स्थिति में घसीटता भी रहा। मांस का लोथरा कई जगहों पर बिखरा पड़ा रहा। इसकी सूचना पर अहियापुर थाने की पुलिस पहुंची। गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी व उनसे उलझ गए। इसके बाद बवाल भड़क गया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद नगर डीएसपी रामनरेश पासवान विभिन्न थानों की पुलिस व पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन फिर भी बात नहीं बनी। लोग एसएसपी को बुलाने पर अड़े रहें।

पुलिस ने भीड़ पर लाठी भी चार्ज किया

इसी बीच भीड़ को खदेड़ने को पुलिस ने भीड़ पर लाठी भी चार्ज किया। लोग तितरबितर हुए। लेकिन बवाल कम नहीं हुआ। अंत मे एसएसपी मौके पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर जाकर मामला शांत हुआ। इधर, मृत आलोक रंजन के परिजन भी मौके पर पहुंचे चुके थे। परिजनों ने बताया कि आलोक मीनापुर के राघोपुर में शिक्षक थे। हर दिन अहियापुर स्थित डेरा से बाइक से स्कूल जाते थे। आज भी जा रहें थे। उनके पीठ पर एक बैग था। फिलहाल मामले में एफआईआर की कवायद की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस वाहन को जलाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.