BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURRAIL

मुजफ्फरपुर: रेलवे स्टेशनों पर लगेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, अब अपने ATM कार्ड से भी टिकट का’टकर कर सकेंगे सफर, जानें…

ट्रेन की अनारक्षित बोगी से सफर करना है तो यूटीएस काउंटर पर लंबी लाइन लगकर टिकट क’टाने की अब जरूरत नहीं रहेगी। नई व्यवस्था के तहत जल्द ही यात्री अब अपने एटीएम कार्ड से भी यह टिकट क’टाकर सफर करने लगेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने का आदेश दिया गया है। प्रथम चरण में पांच स्टेशनों मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, बरौनी व खगडिय़ा को इसमें शामिल किया गया है।

मशीन लगाने के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने प्लेटफॉर्म पर जगह का जायजा लिया। सीनियर डीसीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। स्वीकृति लेने के बाद वहां मशीन इंस्टॉल की जाएगी।यह मशीन बैंक एटीएम की तरह ही काम करेगी। यात्रियों को टिकट लेने के लिए इसके स्लॉट में एटीएम कार्ड डालना होगा। फिर स्क्रीन पर टिकट के लिए ऑप्शन आएगा। बटन को द’बाने के बाद कहां का टिकट लेना है उसका नाम व कोड अंकित करना है। इसके बाद कार्ड से किराया ट्रांसफर होने की प्रक्रिया होगी। किराया ट्रांसफर होने के बाद मशीन से टिकट निकलेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.