Breaking NewsDELHIElection

DELHI: चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल आए जनता के बीच, बोलें- ‘दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने! आई लव यू’

LIVE Delhi Election Results 2020: चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता के बीच आए। पार्टी मुख्यालय में छत पर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बना ली है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है। इस बार भी केजरीवाल का झाड़ू जमकर चला है।

जो भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्लीवालों गजब कर दिया आप लोगों ने! आई लव यू, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें, ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.