दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब तक के रुझानों से साफ हो गया है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में अब तके रुझानों से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है, वहीं बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। मगर कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है। इस बीच भाजपा सांसद गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया आई है। गौतम गं’भीर ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को स्वीकर किया है और उन्होंने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गौतम गंभीर ने कहा, ‘हम दिल्ली चुनाव के नतीजे को स्वीकारते हैं और मैं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं।

हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की, मगर हम राज्य के लोगों को समझाने में विफल रहे। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का विकास होगा।’बता दें कि दिल्ली चुनाव में अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 12 सीटों पर आगे है। फिलाहल अभी तक कांग्रेस का एक भी जगह से खाता नहीं खुला है। वोट फिसदी की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 53 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, वहीं बीजेपी को करीब 39 फीसदी।

दिल्ली चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ था। दिल्ली में मतदान समाप्त होने के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने 9 फरवरी की शाम को घोषणा की कि विधानसभा चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा, जो 2015 के आंकड़े से पांच फीसदी कम है। आम आदमी पार्टी ने इस आंकड़े को जारी करने में हुई देरी पर सवाल उठाया था।

Leave a Reply