BIHARBreaking NewsDELHIElectionPATNASTATE

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले CM नीतीश कुमार- ‘भगवान मालिक है’

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर बिहार में भी राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित होगा। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं अन्य पार्टियां अभी पीछे चल रही हैं। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिल रही जीत के रूझानों पर पहले तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार सवालों का जवाब देने से बचते दिखे। लेकिन, जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बस इतना कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है।वहीं दिल्ली चुनाव नतीजों के रूझान पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आप को मिल रही जीत पर खुशी जाहिर की है और ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है।

प्रशांत किशोर ने एक पंक्ति के अपने ट्वीट में लिखा, भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली को धन्यवाद!मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के राजेंद्र नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा का लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अशोक चौधरी सहित कई जदयू-भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।दिल्ली चुनाव के नतीजों पर मिल रहे रूझान पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी तो वहीं जदयू नेता सह बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हार की समीक्षा की जाएगी और हम हार के कारण जानेंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव ल’ड़ा था। जदयू ने दिल्ली में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजों में पार्टी के दोनों नेता हारते हुए दिख रहे हैं। एनडीए ने वहां गठबंधन में चुनाव ल’ड़ा था औऱ बिहार के नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। वहीं, राजद नेता शिवानंद तिवारी ने भी दिल्ली चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और तं’ज क’सते हुए कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव को भी साम्प्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश की लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा की अमित शाह ने गली-गली घूम कर चुनाव प्रचार किया इतने बड़े नेता के सड़क पर उतरने का भी कोई फ़ायदा नहीं हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.