बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर को माना जाता गई। यहां के तीन बच्चों ने बिहार के टॉप 10 में जगह बनाया है। यानी तीनों टॉपर हैं। लेकिन आज उस छात्र की बात कर रहे है जिसकी बहन ने अपने भाई को बिहार के टॉप लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए खुद मेहनत की।
दरअसल शिवहर जिले के कुशहर वार्ड 8 निवासी मामूली किसान का बेटा रोहित कुमार बिहार टॉपर की लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया है। रोहित की मां गायत्री देवी गृहिणी हैं। रोहित दो भाइयों में छोटा है। रोहित ने बताया कि अपने इस कामयाबी में उसकी बहन अंचल ने काफी मदद की है। रोहित गरीब परिवार से है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन बहन अंचल ने जो कठिनाई अपने समय में झेला था, वह अपने भाई को नहीं झेलने देना चाहती थीं। भाई को पढ़ाने और गरीबी को पढ़ाई के आड़े न आने देने के लिए बहन ने सिलाई कटाई का काम शुरू कर दिया। सिलाई कटाई की कमाई से रोहित को अच्छी शिक्षा दिलाई। गांव के ही कोचिंग सेंटर में उसे भर्ती कराया। कोरोना काल के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई तो रोहित को बहन ने कहा तीन टाईम कोचिंग करो पैसे की भरपाई मैं करूंगी।
रोहित ने अपने इस कामयाबी का श्रेय अपनी बहन अंचल, माता पिता और शिक्षक को दिया है। रोहित ने बताया को वह इंजिनियर बनना चाहता है। वहीं जिले में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र मो. मासूम राजा के पिता मुंबई के किसी कंपनी में काम करते हैं। जिले के सुगीया का रहने वाला है। 482 नंबर प्राप्त कर बिहार टॉपर लिस्ट के सातवें स्थान पर है। जिले की तीसरे बिहार टॉपर प्रियांशु कुमारी ने 478 नंबर लाकर बिहार टॉपर लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने बताया कि उसके पिता सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। प्रियांशु ने बताया कि कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने के बावजूद वह कोचिंग और अपने पिता से शिक्षा ग्रहण करती थी। बताए कि डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।



Comment here