Breaking News

मुजफ्फरपुर में पानापुर ओपी पुल के पास सड़क हा’दसा, दो कार के बीच हुई आमने-सामने की ट’क्कर

मुज़फ़्फ़रपुर के मीनापुर थाना के पानापुर ओपी पुल के पास गुरुवार शाम दो कार के बीच आमने सामने की भी’षण ट’क्कर हो गई। इस दौरान 4 गंभीर घायल हो गए थे। घायल चा’लक की इलाज के दौरान मौ’त हो गई। मृ’तक चालक की पहचान पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के मोननईया गांव का रहने वाला कृष्णा कुशवाहा के रूप में हुई है। अन्य घा’यलों का इलाज किया जा रहा है।

गुरुवार शाम को पानापुर ओपी पुल के समीप भीषण टक्कर के बाद लोगों ने मामले की सूचना पानापुर पुलिस को दिया था। जिसके बाद पानापुर पुलिस ने आनन-फानन में लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। घायलों में सुप्रिया कुमारी, आयांश कुमार और खुशबू कुमारी शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.