Breaking News

नीतीश कुमार के बारे में खूब बोले तेजस्वी यादव, जानें क्या कुछ कहा…

विधानपरिषद् चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए आज समस्तीपुर और सहरसा रवाना हो गए हैं. निकलने से पहले पत्रकारों से बातचीत की. लालू यादव की सुनवाई टलने पर उन्होंने कहा कि आज जज साहब नहीं बैठे, इसलिये अगली डेट को सुनवाई होगी. जज साहव की नहीं आने की क्या रिजन ये पता नहीं है.

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पर जगह अपराध बढ़ रहा है. सभी जगह अपराध हो रहा है. अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे हैं. हर चार घंटे पर बिहार में बल्तकार होते हैं. हर पांच घंटे पर बिहार में हत्या होती है. बिहार के सीएम अपने गर में सुरक्षित नहीं है. आप कल्पना कर सकते है कि और लोगों की क्या हाल होती होगी. दिनदहाड़ें हत्याएं हो रही है. बिहार में अपराध बढ़ते ही जा रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें खारिज हो गई हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है. यह कोई बड़ा  मुद्दा नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब जनता की इच्छा को पूरा करना चाहिए. मुख्यमंत्री की इच्छा से जनता को क्या मतलब है.

आपको बता दें कि  चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. अब अगले हफ्ते मामले में सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई के दिन हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख निर्धारित की थी. लेकिन हाईकोर्ट की जिस बेंच में लालू यादव का मामला सूचीबद्ध था, वह बेंच आज नहीं बैठी. इससे पहले हुई सुनवाई में रांची हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट से रिपोर्ट मांगी थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.