BIHARBreaking NewsPATNASTATE

RJD का नया पोस्टर- ‘2020, नीतीश कुमार फिनिश’

बिहार में पोस्टर वार जारी है और प्रतिदिन नए-नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आज सुबह राजद ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें पार्टी की तरफ से बिहार की नीतीश सरकार पर तरह-तरह के आ”रोप लगाए जा रहे हैं। राजद ने अपने आज के पोस्टर में लिखा है दो हजार बीस नीतीश कुमार फि’निश। लेकिन पोस्टर में फिर एक गलती से राजद की कि’रकिरी तय है। पोस्टर में ब’लात्कार और डू’बता गलत लिखा गया है। उसके बदले बा’लत्कार और डुब’ता लिखा है तो लोग ये पूछेंगे ही कि क्यों? लिखना नहीं आता क्या….राजद ने आज के पोस्टर में बिहार सरकार की नाकामियों को दर्शाया गया है, तो वहीं तेजस्वी यादव को बिहार में विकास करने वाला दिखाया गया है।

पोस्टर राजद नेता अरुण और उमेश ने जारी किया है। पोस्टर में एक तरफ लिखा है नीतीश का पंद्रह साल, जनता बेहाल, कुर्सी पुजारी। डु’बता पटना, शराब बेहाल, चमकी बु’खार, स्वास्थ्य बेहाल, पटना बा’ढ़, शिक्षा बेहाल।पोस्टर की दूसरी तरफ तेजस्वी की तस्वीर लगी है, जिसमें आनेवाली तेजस्वी सरकार की प्राथमिकताएं गिनायी गईं हैं। लिखा है आओ मिलकर, बदलें बिहार एवं बनाएं नया बिहार। सबको रोजी-रोटी सबको काम, सबको मिलेगा उचित सम्मान, बचेगा आरक्षण, बचेगा संविधान। बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, सुधरेगी कानून व्यवस्था, बेहतर होगी शिक्षा व्यवस्था।

बिहार से पलायन रोकी जाएगी। इससे पहले राजद और जदयू की तरफ से कई पोस्टर जारी किए गए हैं जिसमें दोनों दल ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए कटाक्ष किया है। इस पोस्टर वार में कांग्रेस भी पीछे नहीं रही है। वक्त बेव’क्त वह भी पोस्टर के जरिए जदयू पर ह’मले करने का मौका नहीं छोड़ रही है।बता दें कि कुछ महीने पहले भी राजद की तरफ से जारी पोस्टर में तमाम तरह की गल’तियां उजागर हुई थीं। जिसे लेकर राजद की खू’ब किरकिरी हुई थी और बाद में पोस्टर को ठीक किया गया था। तब राजद द्वारा जारी किए गए पोस्टर में ‘नीति’ शब्द को ‘निति’ लिखने और ‘टोकरी’ को ‘टोकड़ी’ लिखे जाने पर इसे चरवाहा विद्यालय से जोड़कर तं’ज कसा गया था ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.