Breaking NewsCelebritiesEntertainmentFashionLife Style

क्या है नेहा कक्कड़-आदित्य की शादी की खबरों का सच, पिता उदित नारायण ने किया चौंकाने वाला खु’लासा, जानें…

फेमस सिंगर और इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबरों की मानें तो दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आदित्य के पिता यानी बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने एक खुलासा किया है जो काफी चौंकाने वाला है। उदित ने दोनों की शादी की खबरों का सच बताया है। वो सच क्या है ये हम आपको बताते हैं।बॉलीवुड हंगा’मा से बातचीत में उदित नारायण ने बताया, ‘आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

अगर ये सारी खबरें सच होतीं तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया के सबसे खुशनसीब माता पिता होते। लेकिन आदित्य ने हमसे ऐसा कुछ शेयर नहीं किया है। मुझे लगता है नेहा और उसकी शादी की खबरें सिर्फ शो (Indian Idol 11) की टीआरपी बढ़ाने के लिए की गई हैं जहां नेहा जज है और मेरा बेटा होस्ट है। काश ये शादी की खबरें सच होतीं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है, वो हमें बहुत पसंद है। हमें उसे अपनी बहू के रूप में देखना बहुत पसंद करेंगे’।

भाई टोनी कक्कड़ ने भी दिया था नेहा-आदित्य की शादी का इशारा:

नेहा और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी करने वाले हैं ये तो वक्त ही बताएगे लेकिन बीते दिनों टोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 14 फरवरी को इससे पहले नेहा और आदित्य शादी करें, मैं अपना गाना रिलीज़ करना चाहूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.