दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट उन सीटों में से एक है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही ते’जी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक पटपड़गंज के नतीजे चौंकाने वाले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक फिलहाल मनीष सिसोदिया करीब 2183 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

यहां कांग्रेस की हा’लत बेहद बु’री नजर आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मण रावत को अबतक मात्र 510 वोट मिले हैं। हालांकि इससे पहले भी एक बार सिसोदिया 78 वोटों से पी’छड़ गए थे, लेकिन तुरंत ही दोबारा बढ़त बन गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया ने करीब 28000 वोटों के अंतर से मानक जी’त दर्ज की थी।




Leave a Reply