BIHARBreaking NewsCRIMEGOPALGANJSTATE

गोपालगंज: स्कूली छात्रा की ह’त्या कर श’व को कमरे में किया बंद…

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के प्लस टू हाई स्कूल की नौंवी की एक छात्रा के शव को सोमवार की देर शाम स्कूल के ही एक कमरे से बरा’मद किया गया। पुलिस ने शाम को करीब आठ बजे श’व को ब’रामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी मनोज तिवारी व सदर एसडीपीओ ने घ”टनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश की। एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि छात्रा के चचेरे भाई ने कमरे में पंखे से झूल रहे उसके शव को उतार कर पुलिस को करीब डेढ़ घंटे बाद इसकी सूचना दी। परिजनों के अनुसार छात्रा सुबह करीब नौ बजे स्कूल गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तला’श शुरू की गई तो स्कूल के कमरे में पंखे से ल”टका उसका श”व दिखा। उसके मुंह व हाथ भी बंधे थे।

ह’त्या से फैली सनसनी
छात्रा की ह’त्या की खबर जंगल में लगी आ”ग की तरह फैल गई। रात के अंधेरे में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों में गम व गु’स्सा दिख रहा था। पुलिस आ’क्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई थी। स्कूल में आस-पास के ग्रामीणों का भी तांता लग गया। मौ’त का पता चलते ही परिजनों में को’हराम म’च गया।घर की महिलाएं स्थल पर पहुंच कर रो -बिलख रही थी। आस पड़ोस के लोग भी स्कूल के अहाते में वि’लाप कर रहे थे।

बुलाई गई फॉरेंसिक जांच टीम
पुलिस ने स्कूल के कमरे व ब’रामदे को सील कर दिया है। जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस ने स्कूल ब्लिडिंग के सभी कमरों की बारी-बारी से छानबीन की।

चचेरे भाई से पूछताछ
पुलिस वा’रदात की सूचना देने वाले उसके चचेरे भाई से पूछताछ कर रही है। पंखे से लटकते हुए श’व को खुद उतारने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दिए जाने से पुलिस को उस पर शक है। देर रात पुलिस छात्रा के घर पहुंच कर परिजनों से भी घ’टना के संबंध में जानकारी लेने में जुटी हुई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक ह”त्या के कारणों व हत्”यारों का पता नहीं चला है। अनुसंधान व पोस्टमा”र्टम रिपोर्ट से ही मा”मले का खुलासा हो सकेगा।
-मनोज कुमार तिवारी, एसपी, गोपालगंज

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.