Breaking News

मुकेश सहनी पर बोलीं राबड़ी देवी, जैसा किया वैसा भोग रहा है

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया है. मुकेश सहनी के सभी तीनों विधायक ने VIP का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मुकेश सहनी के मंत्री पद पर भी संकट मंडरा रहा है. बीजेपी नेताओं द्वारा मुकेश सहनी पर मंत्री पद से इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं विपक्ष की ओर से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है. इस बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने मुकेश सहनी पर तंज कसा है.

मुकेश सहनी के साथ जो हुआ उस पर क्या कहेंगी. इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि हम इस पर कुछ नहीं बोलेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी ने जो करनी किया है वह भोग रहा है. महागठबंधन छोड़ने पर मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर छुरा घोंपने का आरोप लगाया था. इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार ने मुकेश सहनी की पीठ में छुरा घोंपने का कम किया है.

इससे पहले VIP विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि पिछली बार मुकेश सहनी ने कहा था कि तेजस्वी यादव ने पीठ में खंजर घोपा था. अब क्या भाजपा वाले ने भाला घोपा तो अब दर्द नहीं हो रहा है. वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बीजेपी की यह नियत ही रही है कि छोटे दलों को तोड़ो और अपने में मिलाओ. साथ ही उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी से भी कुछ गलतियां हुई है. उन गलतियों कों उनसे सबक लेना चाहिए.

बता दें कि VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस्तीफा भी नहीं दूंगा और हार भी नहीं मानूंगा. मंत्री पद से इस्तीफे के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि मेरा इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार का विशेषाधिकार, इसलिए जैसा वो कहेंगे मैं वैसा ही करूंगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. जनता के लिए काम करता रहूंगा. वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उन तीन विधायकों के साथ हैं जो कल तक हमारे साथ थे और अब दूसरी पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं.

बतातें चलें कि VIP के तीनों विधायक मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने मुकेश सहनी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. बोचहां के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद वीआइपी के पास केवल यही तीन विधायक थे और एक एमएलसी मुकेश सहनी खुद हैं. हालांकि बतौर एमएलसी मुकेश सहनी का कार्यकाल कुछ ही महीनें में पूरा होने वाला है. VIP को छोड़ने वाले स्वर्णा सिंह दरभंगा के गौराबौरम से विधायक हैं, मिश्रीलाल यादव दरभंगा के अलीनगर से जबकि राजू सिंह मुजफ्फरपुर के साहिबगंज से विधायक हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.