Breaking News

मुजफ्फरपुर में कमर में लोडेड पि’स्टल रख घूमनेवाला शातिर अ’रेस्ट

मुजफ्फरपुर जिले की सदर पुलिस ने पि’स्टल व गो’ली के साथ एक शातिर अ’पराधी समेत दो युवकों को गि’रफ्तार किया है। इन दोनों को सदर इलाके के भिखनपुरा मो”ड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों से थाने पर पूछताछ की गई है। गिरफ्तार आरो’पियों में मनियारी थाना क्षेत्र के केशव व कुंदन शामिल हैं। बताया जाता है कि कुंदन के खि’लाफ पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। इन दोनों के खिलाफ सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इसमें बताया गया है कि गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ह’थियार के साथ भिखनपुरा मोड़ के पास है। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई। इसके बाद सूचना के आधार पर भिखनपुरा मोड़ पहुंचे। वहां दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें खदेड़कर पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान कुंदन के पास से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। वह अपने कमर में पिस्टल खोंसकर रखे हुए था। दोनों से थाने में पूछताछ की गई है। पूछताछ में पता चला कि कुंदन पर पूर्व से भी मामले दर्ज हैं। जबकि, केशव के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इधर, थानेदार ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.