मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर अररिया से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस ट्रक को धक्का मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। करीब दो घंटे तक बस के बीच सड़क में होने की वजह से यातायात भी बाधित रहा।
घटना में यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। जिसको स्थानीय स्तर पर इलाज करवा कर उनके गंतव्य स्थान पर दूसरे बस से भेजा गया है। वहीं इस घटना की सूचना भैरवस्थान थाना को दिया गया। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से हटाने का प्रयास कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क हादसा के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि बस व ट्रक ओवरटेक करने के कारण यह घटना हुई है। तत्काल यातायात को सुचारू करने के लिए बस को सड़क से हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बस मालिक व चालक को बुलाया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।




Comment here