Breaking News

IPL में उलटफेर : धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ये संभालेंगे चेन्नई की कमान

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल (IPL 2022) 2022 का आगाज होने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं. इस बीच बिहार की सियासत के बाद अब आईपीएल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. धोनी की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया है. धोनी अब बतौर खिलाड़ी टीम के साथ खेलेंगे.

सीएसके ने बयान जारी कर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है और उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है. जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे. वहीं सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है. उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं. यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है. सीईओ ने कहा कि यह हमारी फ्रेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार रवींद्र जडेजा और MS धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जिसमें धोनी से ज्यादा जडेजा को पैसे दिए हैं. जडेजा को टीम ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है. जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया है. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही CSK टीम की कप्तानी कर रहे थे. धोनी ने 213 मैच में कप्तानी की है जिसमें टीम को 130 मैच में जीत मिली है.

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है. बाहुबली 2 फिल्म के एक सीन में जब अमरेंद्र बाहुलबी (प्रभाष) अपना सिंहासन छोड़कर जनता के साथ रहने आते हैं. आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले को देखकर माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो. बतातें चलें कि बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया है. दरअसल मुकेश सहनी की पार्टी VIP के तीनों विधायक ने पार्टी छोड़ दी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.