लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर गाय, घोड़ों के साथ-साथ डॉग भी पाल रखा है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वे गौरैया को भी बचाना चाहते हैं। उन्होंने अपने आवास में गौरैयों के लिए खास इंतजाम किया।
बता दें, गौरैया बिहार की राजकीय पक्षी है। उसको बचाने के लिए बिहार सरकार भी मुहिम चलाती रहती है। नीतीश सरकार ने कुछ साल पहले नीलकंठ की जगह गौरैया को राजकीय पक्षी घोषित किया था।
तेज प्रताप ने दिखाया कि किस तरह से उन्होंने अपने घर में चिड़ियों का घोंसला लगाया है। उन्होंने बताया है कि गोरैया की प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है, इसलिए इसे बचाना जरूरी है। गर्मी के मौसम में चिड़ियों के लिए दाना और पानी जरूर रखें। लोगों से अपील की है कि इस अभियान को अपने घर से शुरू करें।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि गौरैया के साथ-साथ वे अपने सरकारी आवास में बड़े पक्षियों के लिए भी घोंसला लगवाएंगे।
उन्होंने कहा कि गौरैया के साथ-साथ वे अपने सरकारी आवास में बड़े पक्षियों के लिए भी घोंसला लगवाएंगे। गौरैया संरक्षण को लेकर काम कर रही एक संस्था के साथ मिलकर उन्होंने अपने घर के तमाम बड़े पेड़ों सहित रोशनदान आदि पर घोंसले लगवाए हैं।

तेज प्रताप ने कहा है कि इस नेचर को और उसके साथ-साथ गौरैया को बचाना हम सभी की जवाबदेही है। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।



Comment here