Breaking NewsNationalReligion

इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन मात्र से पूरी होती है सारी मनोकामनाएं, इस मंत्र का जाप करने से टल सकती है मृ’त्यु ‘ॐ नमः शिवाय’

देवभूमि हिमाचल में कांगड़ा के एक धार्मिक स्थल उपमंडल देहरा में कालीनाथ कालेश्वर महादेव के रूप में विद्यमान हैं. देहरा में बह रही व्यास नदी के तट पर स्थित कालीनाथ महाकालेश्वर महादेव का मंदिर धार्मिक आस्था का पवित्र तीर्थ स्थान है. इस मंदिर में वास्तु कला से निर्मित शंकर महादेव की पिंडी भू-गर्भ में स्थित है. ऐसी मान्यता है कि मां काली ने शिव को पति रूप में पाने के लिए यहां आकर आखिरी तपस्या की थी. मां काली युद्ध के बाद शिव के मनुष्य रूपी श’व को लेकर पूरी पृथ्वी में जगह जगह तपस्या करने लगी.

शिव ने काली पर दया करके एक शर्त रखी- इस भूमि में जहां राक्षसों का रक्त नहीं गिरा होगा, वहीं मैं आपको प्राप्त होउंगा.देहरा में कालीनाथ कालेश्वर महादेव वही स्थान है. यहीं मां काली को शिव प्राप्त हुए थे. भू-शिवलिंग के बारे में एक जनश्रुति के अनुसार यह शिवलिंग प्रतिवर्ष एक जौ के दाने के बराबर पाताल में धंसता चला जा रहा है. बताया जाता है कि जब यह शिवलिंग पूरी तरह से धरती में समा जाएगा तो कलियुग का अंत हो जाएगा.इस कालीनाथ महाकालेश्वर पवित्र तीर्थ स्थल के दर्शनों के लिए बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी से इस स्वयं भू-शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.