Breaking NewsDELHIElection

दिल्ली एग्जिट पोल: कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को मिला मुस्लिम वोट!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्लीवासियों ने आम आदमी पार्टी (आप) को जब’रदस्त तरीके से समर्थन दिया। सभी जाति, उम्र और आय वर्ग के मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया, लेकिन मुस्लिम समुदाय का वोटिंग जोरदार रहा।आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के 60 फीसद मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया जोकि भाजपा और कांग्रेस को समुदाय के मिले वोटों का तकरीबन दोगुना है। सर्वेक्षण में दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से 11,839 मतदाताओं को शामिल किया गया।

उनसे पूछे गए सवालों के आधार पर तैयार सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार, दिल्ली में 60 फीसद मुस्लिम मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया जबकि समुदाय के 18.9 फीसद मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में और 14.5 फीसद कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे।भाजपा नेतृत्व की चिंता इस बात से भी है कि मुस्लिम बहुल इलाके व झुग्गी बस्तियों में दिनभर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। इन क्षेत्रों को आप का मजबूत गढ़ माना जाता है।

अनधिकृत कॉलोनियों में भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।भाजपा के रणनीतिकार इस बात का विश्लेषण करने में लगे हैं कि इन कॉलोनियों में लोग घरों के मालिकाना हक पर मतदान किया है या फिर केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली-पानी योजना पर। इसी तरह से मतदान केंद्रों पर महिलाओं की अच्छी भीड़ रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.