बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना इ’लाके में शरा’ब बिकने की सूचना पर प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने थाने का औचक निरीक्षण किया. गौरीचक इला’के के चिउरा गांव में आज शाम साढ़े चार बजे शरा’बबं’दी के समर्थन में ग्रामीणों के साथ डीजीपी ने पहले बैठक की. फिर शाम छह बजे गौरीचक थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए.डीजीपी के इस औचक निरीक्षण से थाने के सभी पुलिसकर्मी भौं”चक्के रह गए.

डीजीपी पांडे ने गौरिचक थाने के सभी नौ अधिकारियों के त’बादले का आदेश दे दिया. इतना ही नहीं उन्होंने थाना प्रभारी को भी स’स्पेंड करने का आदेश पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा को दिया. साथ ही दस साल तक के लिए थाना प्रभारी बनने से वंचित करने को भी कहा.बता दें कि बिहार में श’राबबं’दी कानून लागू है. श’राब पीने और बेचने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान है. सरकार की तरफ से आदेश है कि जिस थाना क्षेत्र में श’राब की बिक्री या श’राब बनाते हुए पाई जाती है तो थानेदार की जिम्मेदारी तय होती है. थाना प्रभारी को नि’लंबित करने के बाद अगले दस साल तक किसी थाने में पोस्टिंग नहीं करने का प्रा’वधान किया गया है.




Leave a Reply