गायघाट के शिवदाहा में उप मुखिया ने किया होली मिलन समारोह;जमकर उड़े रंग-गुलाल
Repoted by Deepak
गायघाट । प्रखंड क्षेत्र की शिवदाहा पंचायत के उप मुखिया भारती देवी के निवास स्थान महेशवाड़ा में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने होली मिलन प्रतिनिधियों द्वारा होली समारोह का आयोजन किया. इसमें मनोरंजन के लिए ढोल, झाल, झांझ, हारमोनियम आदि मनोरंजन के साज-सामान के साथ होली गीतों धूम मचायी गयी.पंचायत के जनप्रतिनिधियों से लेकर वार्ड सदस्य तक सभी ने होली गीत गा कर होली का भरपूर आनंद उठाया.आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप मुखिया भारती देवी ने किया। हालांकि यह समारोह में हर जाति एवं धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे से मिलन समारोह में भाग लिया। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।कार्यक्रम की जानकारी उप मुखिया पति बिरेन्द्र सिंह ने दी है।




Leave a Reply