Breaking News

मुजफ्फरपुर शहर में कार-बाइक में भी’षण ट’क्कर, नशे की हालत में कार मालिक पकड़ाया

मुजफ्फरपुर टाउन थाना क्षेत्र के पक्की सराय में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार और बाइक में ज’बरदस्त ट’क्कर हुई। घटना में बाइक सवार एक महिला गं’भीर रूप से घा’यल हो गयी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा। आक्रोशित लोगों ने कार का घेराव कर हंगा’मा करना शुरू कर दिया। इसी बीच कार चला रहा युवक मौके से भाग निकला। कार मालिक श्याम प्रसाद को लोगों ने दबोच लिया। जमकर हाथापाई और धक्का मुक्की हुई।

सूचना मिलने पर टाउन थाना के दरोगा सुनील पंडित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। इस बीच पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। ऑनर को हिरासत में लेकर जांच किया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। हालांकि इसका परसेंटेज काफी कम था। वहीं मौके से फरार युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह हिरासत में लिए गए श्याम प्रसाद का मित्र है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

घटनास्थल पर जुटी भीड़।

आरोपी ने बताया कि होली में दोस्तों और परिचितों से मिलने निकले थे। लौटने के क्रम में हादसा हुआ। फिलहाल पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं घायल महिला की पहचान कर बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

कार के पास हंगामा करते लोग।

कार के पास हंगामा करते लोग।

घायल महिला को इलाज के लिए ले जाते लोग।

घायल महिला को इलाज के लिए ले जाते लोग।

बताया गया कि बाइक से एक महिला और पुरुष मार्केट जा रहे थे। तभी अचानक से एक तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर दी। महिला बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला चंदवारा की बताई जा रही है। कार एक दुकान के बोर्ड को टक्कर मारती हुई रुक गयी। इसके बाद भीड़ ने घेरकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.