बिहार सरकार श’राबबंदी को अमल में लाने के लिए लाख जतन कर ले, लेकिन अब तक पुलिस और प्रशासन इस पर पूरी तरह से लगाम लगाने में विफल है। होली पर भागलपुर में भी अंडरवियर से शराब की बोतलें निकल रही हैं। वो भी एक नहीं दो-दो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह भागलपुर के लोदीपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां पर शराब तस्कर दिनद”हाड़े अपने अंडरवियर से शराब की दनादन दो बोतल निकालकर कस्टमर को दे रहा है।
शराब माफिया खुलेआम पुलिस को दे रहे हैं चुनौती
अपने अंडरवियर से शराब की दो बोतल निकाल कर ग्राहक को डिलीवरी कर देता है। इसके पीछे एक और लड़का वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में भागलपुर में दिनदहाड़े शराब की तस्करी होना खुलेआम पुलिस को चुनौती है।
लोदीपुर में चार दिन पहले ही दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में हुई थी मौत
भागलपुर पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी शराब माफिया खुलेआम शराब की तस्करी करते नजर आए । भागलपुर के लोदीपुर थाना इलाके में संदिग्ध अवस्था में चार दिन पहले दो लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोगों का कहना था जहरीली शराब से मौतें हुई थी। हालांकि यह मामला अभी जांच का विषय बना हुआ है।

शराब तस्कर लोदीपुर का ही है
वायरल वीडियो में शराब तस्कर लोदीपुर थाना क्षेत्र का है। वह इस इलाके में काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा है। कई बार जेल भी जा चुका है। फिर भी खुलेआम शराब की तस्करी कर रहा है।



Comment here