बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री बनने की होड़ मची हुई है. हाल ही में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया और नीतीश सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का ऑफ़र दिया था. अब इस मामले पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है. पप्पू यादव ने कहा है कि जब राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री बन सकती है तो मुकेश सहनी क्यों नहीं बन सकते हैं.
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि अगर मुकेश सहनी को बिहार का मुख्यमंत्री बनना है तो लाठी खाने की आदत डाल लेनी होगी. जाप सुप्रीमो ने कहा कि देवगौड़ा जी, मोदी जी प्रधानमंत्री हुए कि नहीं राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हुई ना. उन्होंने कहा कि कब कौन मुख्यमंत्री बन जाए कोई जानते थे कि तारकिशोर जी और रेणु जी उपमुख्यमंत्री हो जाएगी. साथ ही तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राजद जो पिता को नहीं जानता हो परिवार का नहीं पता दूसरों कि बात करें वह उनकी सोच है.
मुकेश सहनी के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि वह बढ़े लड़ना होगा बहुत कम वक्त हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी 20-25 साल मुकेश जी को संघर्ष करना पड़ेगा. लाठी खाने की आदत डाल लेनी होगी. हार्ड वर्कर बनना पड़ेगा. साथ ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हो सकती है बिना संघर्ष के कोई डिप्टी सीएम और मिनिस्टर हो सकता है. तो मुकेश सहनी क्यों नहीं मुख्यमंत्री बन सकते हैं.

बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को खुला ऑफर दिया है. मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को ऑफर दिया है कि अगर 5 साल के कार्यकाल में ढाई साल के लिए निषाद व पिछड़े के बेटे को मुख्यमंत्री पद दिया जाए तो वो तेजस्वी के साथ जाएंगे. ऑफर देने के साथ ही मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी केवल खुद ही मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में रहते हैं. अगर वो पिछड़े और निषाद के बेटे को भी राज करने देंगे तो फिर उनकी पार्टी राजद के साथ जाएगी. मुकेश सहनी ने कहा कि वो लालू प्रसाद यादव को मानते हैं. लालू उनके दिल में बसते है. लालू यादव की उंगली पकड़कर ही यहां तक आए तो उन्हें कैसे भूल सकते हैं. भले ही उनकी राजनीति अलग-अलग हो.



Leave a Reply