Breaking News

मुजफ्फरपुर में भी’षण अ’गलगी, भ’गदड़ का बना माहौल, आधा दर्जन घर ज’लकर राख

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के हरिपुर कृष्ण गांव में देर रात भीषण आग लग गयी। इसमे करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे। अचानक से आग लगने की घटना से मातम पसर गया। इसमे हरिहर दास और पकौड़ी दास समेत अन्य के घर जल गए। पांच लाख रुपए से अधिक का नुकसान बताया गया है। सभी मजदुरी करने वाले परिवार हैं। हालांकि इस दौरान जान माल की क्षति नहीं हुई।

भगदड़ का माहौल बना

गांव का होली का माहौल था। देर रात तक चहल पहल थी। इसी दौरान अचानक से हरिहर दास के घर मे आग लग गयी। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते। अगल-बगल के घर भी जलने लगे। आसपास के लोग अपने-अपने सामान की सुरक्षा करने में लग गए। भगदड़ का माहौल बन गया। कुछ लोग पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

वजह का खुलासा नहीं

हालांकि, इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड ने शीघ्र ही आग पूरी तरह बुझा दिया। सकरा थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने की बात कही गयी है। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि पर अपने स्तर से मदद को आगे आएं हैं। कहा जा रहा है कि सभी घर फुस और झोपड़ी का था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लोग आशंका जता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.