Breaking News

‘द कश्मीर फाइल्स’ आतं’कियों की गहरी साजिश- मांझी, बोले- फिल्म के सदस्यों के आ’तंकी कनेक्शन की हो जांच

फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ पर बिहार में बड़ा बवाल मचा हुआ है। एक तरफ बिहार समेत कई राज्यों फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। दूसरी तरफ बिहार में विपक्ष समेत एनडीए गठबंधन के ही नेता इस फिल्म का विरोध कर रहे है। एनडीए गठबंधन के नेता जीतन राम मांझी भी इसका विरोध कर रहे है। उन्होंने तो फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ को आतं’कवादियों की गहरी साजिश कह दिया।

दरअसल, जीतन राम मांझी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है। ‘द कश्मीरी फाइल्स’ आतंकवादियों की एक गहरी साजिश हो सकती है। जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राह्मण में खौफ एवं डर का माहौल बना रहे हैं। ताकि डर से कश्मीरी ब्राह्मण पुन:कश्मीर न जा पाए।

पूर्व CM का ट्वीट।

पूर्व CM का ट्वीट।

जीतन राम मांझी यहीं नहीं रुके। उन्होंने इशारों- इशारों में फिल्म के यूनिट सदस्यों को आतंकवादियों से कनेक्शन होने की भी बात कह दी। मांझी ने आगे लिखा कि- फिल्म द कश्मीरी फाइल्स के यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच होनी चाहिए। और साथ ही नीचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी मेंशन कर दिया है।’

जाहिर है एक तरफ जहा एनडीए सरकार बिहार में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के नेता जीतन राम मांझी इस फिल्म को आतंकवादियों की गहरी साजिश करार दे रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.