नवादा जिले के हरिचंद्र स्टेडियम स्थित गोवर्धन मंदिर में 3 नए मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सभी का निर्माण दक्षिण भारत के कारीगर कर रहे हैं। इसके निर्माण के बाद मगध क्षेत्र में बोधगया के बाद नवादा का नाम भव्य दार्शनिक स्थल के रूप में अंकित हो जाएगा। मंदिर के चारों तरफ देवी देवता को आकर्षक लुक के साथ बनाया गया गया है। इस तरह का मंदिर दक्षिण भारत में ही देखने को मिलता है। अब ऐसा मंदिर नवादा में भी देखने को मिल रहा है।
2014 में शुरू हुआ था मंदिर का निर्माण
बता दें कि नवादा से राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद यादव के सौजन्य से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। 2014 से इस मंदिर में काम चालू हुआ था और आज पूरी तरह मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव इस मंदिर के निर्माण कार्य का देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि 5 करोड़ की लागत से मंदिर की निर्माण कराया जा रहा है। जिले में ही नहीं बल्कि पूरे मगध क्षेत्र में इस मंदिर का के टक्कर का कोई अन्य मंदिर नहीं होगा।
जल्द होगा मंदिर का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि 2014 से इस मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसे पूरी तरह दक्षिण भारत का लुक दिया गया है। साउथ के कारीगरों ने यहां आकर मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर में सभी काम लगभग पूर्ण हो गया है। कुछ नीचे का काम बचा है। जल्द ही इस मंदिर का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 3 मंदिर का निर्माण किया गया है, जिसमें राधा कृष्ण, शंकर भगवान और हनुमान मंदिर है। यह सभी मंदिर गोवर्धन मंदिर के अंतर्गत निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजबल्लभ प्रसाद यादव गोवर्धन पूजा के दिन इस मंदिर में पूजा भी किया करते थे। यहीं पर बड़े पैमाने पर कुश्ती का भी आयोजन किया जाता था। आज भी कुश्ती का आयोजन हरिशचंद्र स्टेडियम में किया जाता है। आस्था पर विश्वास रखने वाले राजबल्लभ प्रसाद यादव नवादा को चमकाने का काम किए हैं।



Leave a Reply