मुजफ्फरपुर में गुरुवार शाम साहू पोखर पूजा समिति की ओर से फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती की गई। इसके पूर्व पंडित नीरज झा और आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। धूप-दीप से आरती की गई। साथ ही अबीर-गुलाल लगाकर संस्था के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।
पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि होली हमारे सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। रंग और गुलाल लगाकर हम आने वाले हिंदू नव वर्ष की खुशी का इजहार करते हैं। साथ ही होलिका दहन मे हमारे सारे कष्ट जल जाए। ऐसी भगवान विष्णु से कामना करते हैं।
मौके पर पंडित राकेश तिवारी, पंडित रमण मिश्रा, पंडित वरुण पांडेय, विवेकानंद मिश्र, श्रीरंजन साहू, मनीष कुमार, सरयू महतो, पवन दूबे, कौशल मिश्रा, प्रणव भूषण मोनी, उदय शंकर सिंह, मनोज मधुप, विक्रम सर्राफ, अशोक शर्मा, विकास गुप्ता, पवन महतो, साकेत शुभम, आकाश चौधरी समेत सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।




Comment here