Breaking News

मुजफ्फरपुर में उत्पाद और पुलिस की ता’बड़तो’ड़ का’र्रवाई, नकली श’राब बनाने के अड्डे के पर्दाफाश

मुजफ्फरपुर में होली से पूर्व उत्पाद और पुलिस टीम श’राब धंधेबाजों पर कहर बनकर टूटी। जिले के विभिन्न इलाकों में ता’बड़तोड़’ का’र्रवाई की गई। दर्जनों गिर’फ्तारियां भी हुई। इसमे सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई उत्पाद विभाग द्वारा मोतीपुर थाना के माधोपुर में की गई। जहां उत्पाद दरोगा डेजी कुमारी के नेतृत्व में टीम ने नकली शराब बनाने के अड्डे के पर्दाफाश किया। साथ ही मौके से धंधेबाज़ रोहित सहनी को गिरफ्तार भी किया। वहीं एक धंधेबाज़ भाग निकला। मौके से 59 पीस 8 PM ब्रांड का खाली पाउच, 46 टेट्रा पैक, 20 लीटर स्प्रिट, एक पंचिंग मशीन समेत अन्य सामान जब्त किया गया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर में नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इसी आधार पर टीम के द्वारा छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई। होली में ये लोग नकली शराब विभिन्न इलाकों में खपाने वाले थे। इसलिए व्यापक पैमाने पर इसका निर्माण किया जा रहा था। फरार धंधेबाज़ की तलाश में रेड चल रही है।

इधर, सदर थाना के मझौलिया में मिलावटी ताड़ी बेचने वाले दो धंधेबाजों को भी दबोचा गया। इसके अलावा सिकंदरपुर में नाव से टीम ने झील में छापेमारी की। वहां झील किनारे से 12 बोतल शराब जब्त किया गया।

वहीं मुशहरी थानेदार शशिभूषण कुमार ने नया गांव में छापेमरी कर 23 लीटर शराब जब्त किया। इसके अलावा तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने मिलावटी ताड़ी और देसी शराब के अड्डे को ध्वस्त किया। वहीं हत्था ओपी प्रभारी कुमार अभिषेक ने भी मिलावटी ताड़ी के अड्डे को ध्वस्त किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.