Breaking News

मुजफ्फरपुर का पीजी हॉस्टल बना श’राब का अड्डा, हॉस्टल-3 से भारी मात्रा में ब्रांडेड श’राब जब्त

मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्वविद्यालय का पीजी थ्री हॉस्टल शराब धंधे का अड्डा बन गया है। विवि थाना की पुलिस ने हॉस्टल में रेड किया तो एक कमरे से भारी मात्रा में महंगे ब्रांडेड शराब जब्त की गई। मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक युवक सकरा मारकन सुस्ता का प्रीतम कुमार NCC की तैयारी करता है। उसके अलावा ऋषभ कुमार, रवि कुमार और सुमन्त कुमार की गिरफ्तारी हुई है। इन सभी को जेल भेजा जा रहा है।

ऋृषभ के नाम पर अलॉट है कमरा

थानेदार ने बताया कि ऋषभ के नाम पर एक कमरा अलॉट है। बाकी सभी बाहरी हैं और अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे थे। इसमें ऋषभ ही मुख्य धंधेबाज़ है। उसने पूछताछ में बताया कि वह उत्तरप्रदेश से शराब की खेप लेकर आया था। जिसे होली में सप्लाई कर रहा था। कई बोतल वह सप्लाई कर चुका था। शेष शराब भी बेचने वाला था। तभी पुलिस ने कार्रवाई कर दी। थानेदार ने बताया कि कमरे से 175 ML का 76 बोतल और 750 ML का दो बोतल शराब बरामद हुआ है, जो एक बैग में रखा हुआ था। सभी शराब ब्लैक डॉग और वैट 69 ब्रांड की है। पूछने पर ऋषभ ने बताया कि 800 से 1 हजार रुपये ने वह 175 ML वाली शराब की एक बोतल बेचता है। इन चारों में एक आरोपी पूर्व में प्रोफेसर से मारपीट मामले में भी शामिल था। उसकी फ़ाइल भी निकाली जा रही है।

भोज खाकर आया था

प्रीतम ने पुलिस को बताता की सत्यम नाम युवक उसका दोस्त है। सभी लोग उसकी दादी के श्राद्ध कर्म का भोज खाकर लौट रहे थे। ऋषभ ने कहा कि हॉस्टल में कोई नहीं है। तो सभी उसके कमरे में जाकर सोने चले गए। इसी दौरान पुलिस ने रेड कर दिया और चारों शराब के साथ पकड़े गए। थानेदार ने बताया कि किसी ने शराब तो नहीं पिया था। लेकिन, ये सब शराब खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.