Breaking News

मुजफ्फरपुर में अब बाइकर्स टीम रोकेगी श’राब की तस्करी

मुजफ्फरपुर में अब बाइकर्स टीम शराब की तस्करी रोकेगी। मद्य निषेध विभाग द्वारा मुजफ्फरपुर पुलिस को 25 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया गया है। इन 25 टीमों द्वारा मध निषेध पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर लगातार गश्ती करते हुए शराब के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों को दबोचा जाएगा। इन सभी 25 मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिसकर्मियों को DM प्रणव कुमार और SSP जयंत कांत ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। DM ने कहा कि मद्ध निषेध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर न केवल आसमान से निगरानी की जा रही है बल्कि जमीन पर भी ऐसे तत्वों को दबोचने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए उक्त टीमों को रवानगी की गई है। उक्त टीम पूरे जिले में कहीं भी और कभी भी शराब को लेकर छापेमारी और कार्रवाई कर सकती है। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो जाएगी।

बता दें कि जिले पर पहले डॉग स्क्वाड की टीम, फिर ड्रोन और अब बाइकर्स टीम को शराब की तस्करी रोकने को उतारा गया है। अब देखने वाली बात होगी कि यह कितना प्रभाव डालता है। जिले में पहले से ALTF की कई टीम विभिन्न इलाकों में तैनात हैं। अब बाइकर्स टीम को उतारा गया है। कहा जा रहा है कि शराब धंधेबाज़ अक्सर बाइक से भाग निकलते हैं। पुलिस पदाधिकारी चारपहिया वाहन से होते हैं। इसलिए पकड़ने में परेशानी होती है। अगर पुलिस बाइक से होगी तो शराब माफिया बचकर भाग नहीं पाएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.