Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क हा’दसा, 2 की मौ’त; 6 घा’यल

मुजफ्फरपुर में मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत शिवराहां की है। एक सूमो अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई। उस समय काफी लोग होटल में चाय-नाश्ता कर रहे थे। सूमो ने करीब 8 लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को होटल से निकालकर स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया। लेकिन, गंभीर हालत देखते हुए सभी को SKMCH रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में 2 लोगों की मौत हो गई।

वहीं अन्य 6 जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मृतकों की पहचान निको देवी उम्र 50 वर्ष ग्राम पखनाहा थाना मीनापुर और रीतू राम उम्र 40 साल ग्राम सेंदुआरी थाना मोतीपुर के रूप में हुई। वहीं घायलों में नागेंद्र पंडित (40), ग्राम अकुराहां थाना मीनापुर, मो. निसार ग्राम पिपरा थाना मीनापुर और कांटी के पखनाहा निवासी कृष्णा दास के रूप में पहचान हुई है। वहीं अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम

इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने NH-28 को जाम कर दिया। जमकर हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर कांटी, मीनापुर और पानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन, भीड़ समझने को तैयार नहीं थी। पुलिस के साथ भी जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद काफी संख्या में अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को उचित कार्रवाई और मुआवजा का आश्वासन देकर शांत कराया गया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

मोतिहारी से आ रही थी सूमो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूमो मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक से चालक का स्टेयरिंग पर से संतुलन बिगड़ा और सूमो होटल में जा घुसी। अंदर बैठे लोगों को न समझने का समय मिला और न सम्भलने के लिए मौका। लोगों को रौंदते हुए सूमो रुक गयी। कई लोग इसके भीतर फंसे हुए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकालकर इलाज के लिए भेजा। घायलों में तीन की पहचान हुई थी। जिसमे पखनहा के कृष्णा दास, अकुराहां के नागेश पंडित और पिपराही के मोहम्मद निसार के रूप में हुई है। इन्हें भी SKMCH भेजा गया था।

पुलिस वाला स्टिकर चिपका था
जिस वाहन से हादसा हुआ। उसके आगे छोटा पुलिस वाला ब्लू और लाल रंग का स्टिकर चिपका हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार इसमे सिर्फ चालक था। लेकिन, वह कहां है। इसका किसी को पता नहीं। घटना के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था। इसी कारण हादसा हुआ। वहीं DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने पांच की मौत की पुष्टि की है। कहा कि जब्त सूमो के नम्बर से इसके ऑनर का पता किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.