Breaking News

पानी नहीं देने पर जड़ा थ’प्पड़…पत्नी ने दी जान

मुंगेर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गुस्से में एक परिवार तबाह हो गया। पति ने पत्नी को एक थप्पड़ मारा था। इससे गुस्साई पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी को जहर खाता देख पति ने उसके हाथ से जहर की पुड़िया छीन लिया और खुद भी खा लिया। पति ने कहा, ‘जब तुमने मरने की ठान ली, तो तुम्हारे बगैर मैं कैसे जिऊंगा।’ पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है।

मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़कपुर अनुमंडल के गंगटा थाना क्षेत्र की सोमवार देर रात की है। जितेंद्र के घर में शिव चर्चा हो रही थी। शिव चर्चा में पत्नी प्रीति कुमारी बैठी थी। पति ने पानी मांगा तो पत्नी ने कहा- ‘शिव चर्चा खत्म होने दीजिए।’ इस पर जितेंद्र को गुस्सा आया और उसने प्रीति को वहीं एक थप्पड़ जड़ दिया।

गुस्से में पत्नी छत पर जाने लगी। इस पर जितेंद्र भी उसके पीछे-पीछे गया। पत्नी को जहर खाता देख उसने उसके हाथ से जहर ले लिया। उसने पत्नी से पूछा कि कितनी गोली खाई हो। उसने कहा- दो गोली। इसके बाद जितेंद्र ने भी सल्फास की दो गोली खा ली। उसने प्रीति से कहा- ‘जब तुमने मरने की ठान ली, तो तुम्हारे बगैर मैं कैसे जिऊंगा।’ मौके पर ही प्रीति की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-बिलखते परिजन।

-बिलखते परिजन।

दोनों की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं, घटना के संबंध में जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करता था। दोनों में बहुत प्रेम था। जब भी कहीं जाता तो उसे साथ लेकर जाता। दोनों जहर खाकर अपने कमरे में किसी को कुछ बताए बगैर सोने चले गए। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी। लेकिन देर रात दोनों को उल्टी होने लगी तो उनके परिजनों को घटना का पता चला।

मामले की जांच करती पुलिस।

मामले की जांच करती पुलिस।

प्रीति की मां ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

वहीं, खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रूबी देवी ने कहा कि दामाद जितेंद्र बाइक खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं दिया तो मेरी बेटी को जहर खिलाकर मार दिया। वहीं, इस संबंध में जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने कहा- ‘ऐसी कोई बात नहीं। अगर हम लोग हत्यारे होते तो क्यों सदर अस्पताल इलाज के लिए लाते और रात भर शव के पास रुके रहते हैं। अभी भी रुके हुए हैं। ऐसे में हम लोगों पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.