Breaking News

बोचहां से VIP का ही उम्मीदवार होगा, मुकेश सहनी बोले-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसकी घोषणा करेंगे

बिहार के बोचहां समेत चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही बीजेपी और मुकेश सहनी में घमासान मचा हुआ है. दोनों पार्टी बोचहां विधानसभा से उम्मीदवार उतारने की बात कर रहे हैं. इस बीच VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बोचहां विधानसभा सीट से VIP का ही उम्मीदवार होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसकी घोषणा करेंगे.

बोचहां विधानसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि 10 दिनों का खेला है 10 दिन में सब पता चल जाएगा कि कौन लड़ेगा, कौन प्रत्याशी होगा. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर फ़ाइनल हो जाएगा कि यहां का विधायक कौन बनेगा. साथ ही मुकेश सहनी ने कहा कि मुसाफिर पासवान जी के निधन से ये सीट खाली हुई है. हमलोग उनके परिवार के साथ हैं और आने वाले समय में मुख्यमंत्री जी नाम का घोषणा करेंगे और प्रत्याशी के नाम का एलान करेंगे.

मुकेश सहनी ने कहा कि 22 तारीख को फ़ाइनल हो चुका है कि हम नामांकन करेंगे और उस समय मजबूती से NDA का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा और जीतकर दिखायेंगे. वहीं बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता कुछ बोलते हैं हमको उससे कोई मतलब नहीं है. मुकेश सहनी ने कहा कि हम अमित शाह के कहने से इस गठबंधन में आए थे. जिस दिन अमित शाह कह देंगे छोड़ दो उस दिन देखा जाएगा

बोचहां विधानसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि मुसाफिर पासवान के परिवार से ही कोई होगा नाम होगा. आपलोग सब जानते ही होंगे. मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नाम का एलान करेंगे. साथ ही मुकेश सहनी ने मुसाफिर पासवान के बेटे से कहा कि कब नामांकन का डेट रखना है अमर जी. तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 22 को रख लेते हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि हां ठीक है 24 को लास्ट डेट है.

बता दें कि बिहार के बोचहां समेत चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने एक लोकसभा और चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक 12 अप्रैल को मतदान जबकि 16 अप्रैल को मतगणना होगी. बोचहां विधानसभा सीट वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से खाली हुई है. जिस पर उपचुनाव हो रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.