गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में अब तक पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इस ज़हरीली शराब के शिकार होकर बसहां गांव निवासी रामचन्द्र शर्मा के बेटा दिनेश शर्मा इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। इस घटना के बाद दिनेश शर्मा के परिवार पूरी तरह से टूट गया। पत्नी के आंखों से निकल रही आंसू और चेहरे पर छाई खामोशी ने हर लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया है।इधर, मृतक दिनेश की पत्नी गीता ने बताया कि शराब नहीं मिलती तो मेरे पति की मौत नहीं होती। अब पांच बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा। बच्चों की परवरिश कैसे होगी।
मृतक दिनेश के दो बेटी 15 वर्षीय पुतुल कुमारी व 10 वर्षीय कुसुम कुमारी, 9 वर्षीय एक दिव्यांग बेटा विकास, 6 वर्षीय धीरज के अलावे डेढ़ वर्षीय कुणाल के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। डेढ़ वर्ष का मासूम कुणाल अपने पिता को लागातार खोज रहा है।
पिता अक्सर अपने बेटे को गोद में लेकर घूमाने जाते थे, जिसकी आदत बच्चें को लग गई और आज वह अपने पिता न देख कर बेचैन है। पिता के दिखाई नही देने पर लगातार रो रो कर उसे ढूंढने की कोशिश कर रहा। असमय दिनेश की अपने परिवार को छोड़ चला जायेगा किसी ने सोचा भी नही था।




Leave a Reply