Breaking News

सीतामढी के दो अनुमंडल में 168 करोड़ बिजली बिल बकाया

सीतामढी जिले में बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल काफी बढ़ते जा रहा। बावजूद लोग बिल जमा करने से कतरा रहे। करोड़ों रुपया का बकाया बिल वसूलने बिजली विभाग की टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद लंबे समय से करोड़ों रुपये का बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे। जिले के दो अनुमंडल सीतामढ़ी सदर और पुपरी में 168 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। जिसमें सीतामढ़ी सदर का 87 करोड़ और पुपरी का 81 करोड़ बकाया है।

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि जिले में इसको लेकर विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी और बकाया के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। खासकर कर वैसे उपभोक्ता जिनका विद्युत संबंध बकाया राशि के कारण विच्छेद कर दिया गया है, और वे अवैध रुप से सर्विस वायर से चोरी कर लाइन का उपयोग कर रहे हैं। वैसे सभी उपभोक्ताओं के परिसर की जांच की जा रही है। बिजली चोरी पाए जाने की दशा में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।

साथ ही अधिक बकाया वाले क्षेत्र में आम सभा का आयोजन कर लोगों विद्युत विपत्र जमा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। नहीं जमा करने की दशा में पूरे क्षेत्र का विद्युत संबंध विच्छेद किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो करोड़ों रुपये का बकाया बिल होने के चलते अब विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी दबाव में हैं।

इसको लेकर इन दिनों विद्युत कर्मचारी भी उपभोक्ताओं पर वसूली को लेकर काफी दबाव बना रहे है। बावजूद लोग जमा करने से कतरा रहे है। इतना ही नहीं विद्युत विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई भिंडी जा रही है। बता दें कि बिजली कर्मियों को भी डर है कि उन पर भी कहीं गाज ना गिर जाए। कंपनी वसूली को लेकर जनवरी से ही विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.