दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दया बेन का खास अंदाज दर्शक भूल नहीं पाते हैं. दर्शकों को बेसब्री से दया बेन का इंतजार है. कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka ooltah chashmah) के यूं तो सभी किरदार बड़े ही मजेदार और पॉपुलर हैं लेकिन जेठालाल की वाइफ दया बेन की बात ही अलग है. प्रेग्नेंसी के बाद दिशा ने शो से ब्रेक ले लिया था, तब से ही दर्शक बेसब्री से दया बेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अब लगता है दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, दया बेन की गोकुलधाम सोसाइटी में वापसी हो सकती है.विज्ञापन
दिशा वकानी के फोटो से मिल रहा वापसी का इशारा
दया बेन यानी दिशा वकानी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में होली खेलते नजर आ रही हैं. इस फोटो में भाई सुंदर भी दिख रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में दिशा ने लिखा ‘होली आ रही है’. जिस अंदाज में दिशा ने फोटो शेयर किया है, उससे फैंस को यही लग रहा है कि दयाबेन की वापसी होली में होने वाली है. दिशा वकानी की इस तस्वीर को देख फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. तस्वीर को देख कयास लगाया जा रहा है कि गोकुलधाम सोसाइटी में एक बार फिर जेठालाल की पत्नी अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं.

फैंस भी खुश होकर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं. एक ने कमेंट सेक्शन में रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि ‘होली के बाद गोकुलधाम आ जाना प्लीज’. दूसरे ने लिखा ‘होली के दिन आते तो ज्यादा मजा आता’.
दया बेन अनोखा अंदाज बनाता है उन्हें खास
दिशा वकानी को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ब्रेक लिए हुए इतना लंबा समय बीत गया लेकिन अभी तक दया बेन का रोल प्ले करने वाली कोई एक्ट्रेस मेकर्स को नहीं मिली. दया बेन ने शो में अपने कैरेक्टर की ऐसी छाप छोड़ी है कि उनकी तरह एक्टिंग करने वाली कोई मिली नहीं. बीच-बीच में कई बार ऐसी खबरें कि दिशा की वापसी होने वाली है लेकिन हुआ नहीं. अब देखते हैं एडवांस में होली की बधाई देती तस्वीर के पीछे क्या संदेश छिपा है.



Leave a Reply