Breaking News

सदन में तेजस्वी ने किया मार्च लूट का जिक्र, कहा-80 हजार करोड़ गायब

: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 5वां दिन है. 5वें दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शिक्षा, रोजगार और विशेष दर्जे को लेकर सरकार को घेरा. वहीं उन्होंने मार्च लूट का जिक्र भी किया. तेजस्वी ने कहा कि ये क्या हो रहा भाई, सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपए गायब कर दिए. उसका कोई हिसाब किताब नहीं है.

तेजस्वी यादव ने सदन में मार्च लूट का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारियों से जरा उपमुख्यमंत्री जी पूछिएगा हमको भी नहीं पता था. मार्च लूट क्या होता है. उन्होंने कहा कि मार्च लूट ये होता है कि हैण्ड टेंड हैण्ड गायब. कहां गया पैसा. तेजस्वी ने CAG की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि CAG का जो रिपोर्ट है 80 हजार करोड़ का बिहार सरकार ने 2019-20 में कोई हिसाब किताब दिया ही नहीं. उन्होंने कहा कि 80 हजार करोड़ का कोई हिसाब किताब नहीं है कि सरकार ने उस पैसे का क्या किया ये क्या हो रहा भाई इसलिए 80 घोटाले हो जा रहा है.

इससे पहले सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आरसीपी टैक्स लिया जाता है. उन्होंने कहा कि बिहार में बस आरसीपी टैक्स सही से लिया जाता है..उनके इतना कहते ही सत्ता पक्ष खासकर जदयू के सदस्यों ने आपत्ति जताई.आपत्ति के बाद तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे आरसीपी सिंह की बात नहीं कह रहे हैं बल्कि आरसीपी का मतलब है–रिजर्व कमीशन प्रिवलेज टैक्स.

तेजस्वी यादव ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए शायराना अंदाज में कहा कि तुम्हारे फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता में केरल सबसे आगे है और बिहार सबसे पीछे. ये हकीकत है. वहीं तेजस्वी ने बेरोजगारी को लेकर कहा कि बिहार के सबसे ज्यादा ग्रेजुएट बेरोजगार है. तेजस्वी ने कहा कि 15 साल से डबल ईंजन की सरकार का राज है. फिर हर एक मामले में बिहार सबसे फिसड्डी क्यों है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.