Breaking News

भागलपुर ब्ला’स्ट में 14 की मौ’त, DGP ने की पुष्टि

बिहार के भागलपुर शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले के एक घर में ब’म बनाते समय विस्फोट होने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि दस लोग घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. डीजीपी एसके सिंघल ने इसकी पुष्टि की है. वहीं एसएसपी ने कारवाई करते हुए तातारपुर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है.

डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि भागलपुर ब्लास्ट की घटना में 14 लोगों की मौत हुई है. वहीं 10 लोग घायल है. DGP ने कहा कि घटनास्थल से मलबा हटाया जा चुका है, फिर से जांच होगी. मो. आजाद के घर में लीलावती रहती थी. उन्होंने कहा कि लीलावती के साथ घर के 5 सदस्यों की मौत हुई है. वहीं महेंद्र मंडल के घर के 3 सदस्यों की भी मौत हुई है. DGP ने बताया कि लीलावती विधवा थी और मो. आजाद ने घर खरीद लिया था.

डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि लीलावती का परिवार पटाखा बनाने का काम करता था. वहीं मो. आजाद ग्रिल बनवाने का काम करता है. उन्होंने बताया कि जांच में काफी मात्रा में प्लास्टिक और बारूद बरामद हुआ है. वहीं डीजीपी ने यह भी कहा कि उनके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने भी जांच का आदेश दे दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर की घटना पर दुख जताया है. वहीं सीएम ने भागलपुर बम ब्लास्ट की घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं. सीएम ने घटना में मरने वाले सभी मृतकों के प्रति सवेंदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव और डीजीपी से घटना की पूरी जानकारी ली है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भागलपुर की घटना पर दुख जताया.और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि बिहार के भागलपुर में विस्फोट से हुई मौत की खबर दर्दनाक है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैंने घटना के संबंध में सीएम नीतीश कुमार से बात की. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है. पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है.

बता दें कि भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसमें 4 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है. काजवलीचक स्थित एक घर में बीती रात विस्फोट होने से चार घर ध्वस्त हो गये वहीं आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव और डीजीपी से घटना की पूरी जानकारी ली है. सीएम ने जांच का आदेश दे दिया है.

बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट हो गई है. एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है. इस घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीआइजी, एसएसपी सहित सभी थानों की पुलिस पहुंच गयी. एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है. बताया गया कि रात 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ.

बतातें चलें कि 2008 में भी इस घर में विस्फोट हुआ था. उस समय तीन लोगों की मौत हुई थी, जिनमें महेंद्र मंडल की पत्नी भी शामिल थी. इस दौरान इन पर मामला भी दर्ज हुआ था. इसके बाद भी यहां पर विस्फोट की घटना प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हैं. विस्फोट के करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बारूद की गंध स्टेशन चौक के पास तक महसूस किया गया. गणेश को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस चालक ने बताया कि घंटाघर तक बारूद की गंध आ रही थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.