Breaking News

भाई-बहन में हुआ प्यार तो दोनों शादी की जिद पर अड़े, पंचायत ने दी ऐसी खौ’फनाक सजा

 एक महिला के पति की मौ’त हुई तो वह अपने से चार साल छोटे मौसेरे भाई से प्यार कर बैठी. अब दोनों ने शादी की जिद पकड़ ली लेकिन समाज ने भाई-बहन की शादी की जिद को अस्वीकार कर दिया और पंचायत में सजा का फरमान सुना दिया. 

मौसेरी बहन से शादी करना चाहता है युवक 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया बिहार के बेतिया जिले का है. बेतिया के बानुछापर मोहल्ला में रहने वाले प्रेमी सुनील कुमार अपने से चार साल बड़ी मौसेरी बहन से शादी करना चाहते हैं. 

परिवार वाले कर रहे शादी का विरोध 

सुनील कुमार ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हम शादी करना चाहते हैं लेकिन परिवार वाले हमारे साथ से खुश नहीं हैं और उसका विरोध कर रहे हैं. वहीं, लड़की ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे से शादी करेंगे. 

पति की एक साल पहले हुई थी मौत 

बता दें कि लड़की, लड़के से 4 साल बड़ी है और पहले से शादीशुदा है. उसके पति की मौत पिछले साल नदी में डूब जाने की वजह से हो गई है. अब युवती को अपने मौसेरे भाई से प्रेम हो गया है और दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा रहें हैं और शादी करना चाह रहे हैं. 

पंचायत ने सुनाया था सजा का फरमान 

बाद में परिजनों ने दोनों को सजा देने की पंचायत बुलाई और सभी ने यह राय बनाई थी कि दोनों को सजा दी जाएगी और बाल मुड़ा कर गांव में घुमाया जाएगा. इसकी सूचना प्रेमी युगल ने बानुछापर पुलिस को दे दी. सूचना पर बानुछापर ओपी के थानाध्यक्ष संजीव कुमार पहुंचे और भीड़ से दोनों प्रेमी युगल को बचाकर थाना लाए.  गांव वालों को उन्होंने समझाया कि सबको कानूनन अधिकार है कि किसके साथ कौन शादी करेगा. इन दोनों को जो कोई भी प्रताड़ित करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

उसके बाद दोनों प्रेमी युगल को थाना लाया गया. दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया और परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.