Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

ग्रैमी अवॉर्ड 2020 लुक पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, दिया क’रार जवाब…

हिना खान की हमेशा से ही प्रियंका चोपड़ा फेवरेट रही हैं। उन्होंने हमेशा प्रियंका के काम की सराहना की है। हिना, प्रियंका को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। हिना खान ने पिछले साल कांस 2019 में अपना डेब्यू किया था। वे अपनी आने वाली फिल्म ‘हैक्ड’ के लिए वहां गई थीं। इसके बाद हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की थी और इस दौ’रान की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। फिल्म ‘हैक्ड’ के प्रमोशन में व्यस्त हिना खान से हाल ही में एक सवाल पूछा गया जो कि प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी अवॉर्ड ड्रेस से जुड़ा था। हिना खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसी ड्रेस पहनने के लिए आपको एलिगेन्स, ग्रेस और साहस चाहिए होता है।

प्रियंका लोगों को खुलेआम चैलेंज करती हैं कि वे उनकी तरह ड्रेसेस पहनें। लोग उनके बारे में जो मर्जी बातें बना लें लेकिन प्रियंका प’रवाह नहीं करती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को उनकी ग्रैमी अवॉर्ड ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उनकी मां मधु चोपड़ा का भी बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। मधु चोपड़ा ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने इस ड्रेस को पहनने से पहले उन्हें दिखाया था। और वे बेहद खूबसूरत दिखाई दी थीं। प्रियंका जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। और वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। यह उनकी बॉडी है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकती हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.