Breaking NewsCelebritiesEntertainmentFashionLife Style

BiggBoss13: आसिम रियाज के प्यार में डू’बी हिमांशी खुराना ने शेयर की तस्वीरें, बोलीं- ‘काश बिग बॉस के घर में होती’

बिग बॉस में हिमांशी खुराना ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी और एविक्शन के बाद वह अपने प्यार आसिम रियाज के लिए फिर घर में आईं। हिमांशी खुराना फिर बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। बिग बॉस बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना ने कहा कि किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं आना चाहिए क्योंकि बाहर बेहद नकारात्मकता है। अब हिमांशी ने फिर अपने प्यार आसिम रियाज को याद करते हुए उनके साथ की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। हिमांशी ने आसिम और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब मैं दुआ करती हूं कि बिग बॉस से किसी को बाहर नहीं आना चाहिए। बाहर बेहद नकारात्मकता है। जबकि बिग बॉस के घर में कोई फिकर नहीं होती है।आसिम रियाज की बात करें तो वह अपनी गर्लफ्रेंड श्रुति तुली के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं।

हालांकि श्रुति तुली ने आसिम को सिर्फ अपना दोस्त बताया है। माना जा रहा है कि श्रुति के इनकार की वजह आसिम का गेम भी हो सकता है क्योंकि श्रुति तुली और आसिम रियाज की दोस्त सोनल वेगुर्लेकर दूसरी ही कहानी सुनाई है। सोनल की मानें तो आसिम और श्रुति तुली लिव इन रिलेशनशिप में करीब डेढ़ साल तक रहे हैं। हिमांशी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आसिम के पिता और भाई ने मेरे बारे में क्या कहा है मुझे मालूम नहीं है। पर उन्हें मेरे बारे में कुछ अच्छा या बुरा नहीं बोलना चाहि। अब तक मैं सिर्फ आसिम को जानती हूं, जिनसे मैं दो महीने से बात कर रही हूं। उमर ने मुझसे कहा था कि मुझे जाकर शादी की बात को आगे बढ़ाना चाहिए। कोई भी फैसला लेने से पहले मुझे वक्त लेना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.