चुनाव प्रचार के बीच शाहीन बाग में फा’यरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली की राजनीति गर’मा गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने खु’लासा किया है कि कपिल का AAP से रिश्ता है तो इस पर अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। इसी के साथ शाहीन बाग को लेकर कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा तो भाजपा को हो रहा है। शाहीन बाग के अलावा उनके पास पूरे चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा- ‘भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर वह AAP से जुड़ा है तो भी उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव के दौ’रान भाजपा की राजनीति है।’
कपिल के पिता गजे सिंह का ब’यान, AAP से नहीं कोई रिश्ता
शाहीन बाग/जामिया इ’लाके में फा’यरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली पुलिस के खुलासे पर 12 घंटे बाद पिता गजे सिंह का अहम बयान आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि हमारा आम आदमी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने फोटो जारी करते हुए खुलासा किया था कि कपिल ने 2019 के शुरुआती महीनों में AAP ज्वाइन की थी। तस्वीरों में वह AAP नेताओं के साथ नजर आया था। पुलिस के खुलासे पर पिता गजे सिंह ने कहा कि उनका आम आदमी पार्टी से कोई वास्ता नहीं रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2012 में राजनीति में थे और उन्होंने उसी साल राजनीति भी छोड़ दी थी।

कपिल AAP का सदस्य : प्रकाश जावड़ेकर
मंगलवार शाम को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल की तस्वीरें आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ सामने आने पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को घे’रा था। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर AAP बेनाकाब हुई है। AAP के सदस्य ने जिसने पिछले साल AAP जॉइन किया था, उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साज़िश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अपने पिता अरविंद केजरीवाल पर लग रहे आरोपों को लेकर उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल भी उतर आई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि राजनीति गंदी है और यह सबसे निचले स्तर पर है। यहां पर बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार ह’मले बोल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सिर्फ दो दिन शेष हैं, ऐसे में बुधवार को भी दिल्ली में ता’बड़तो’ड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाएं होंगीं। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Delhi Congress chief Subhash Chopra) ने दावा किया है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाने में AAP को समर्थन नहीं देगी।




Leave a Reply