Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अब टी-सीरीज के लिए गायेंगे पवन सिंह, भूषण कुमार से पायल देव के साथ मिले

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अब जल्द ही टी-सीरीज के म्यूजिक एलबम में नजर आएंगे। यह चर्चा इसलिए शुरू हो गई, क्योंकि पवन सिंह भारतीय म्यूजिक वर्ल्ड की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी टी-सीरीज के दफ्तर में टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार और पवन सिंह साथ दिखे। उनके साथ पायल देव भी थीं। मुलाकात के बाद पवन सिंह ने अपने फैन्स से कहा- जरा सा इंतजार कीजिए…कुछ धमाकेदार ही लेकर आऊंगा।

भोजपुरी की ओर आकर्षित हो रहा बॉलीवुड
लंदन से लौटे पवन सिंह की ताजा मुलाकात मानी जा रही है। टी-सीरीज के सर्वेसर्वा भूषण कुमार के साथ उन्होंने आगे की रणनीति पर बात की। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी बात है कि पवन सिंह टी-सीरीज जैसे प्लेटफार्म के लिए गाना गायेंगे। पवन के गाने देखते ही देखते मिलियन क्लब में शामिल हो जाते हैं। देश – प्रदेश ही नहीं विदेशों में भी पवन सिंह के सिंगिंग का अपना फैन बेस है, जिसकी ओर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री भी आकर्षित हो रहा है।

अपनी इस ताजा मुलाकात पर पवन सिंह ने कहा कि ‘ऑडियंस के प्यार और आशीर्वाद ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। कहा कि जरा सा इंतजार कीजिए… कुछ धमाकेदार ही लेकर आऊंगा।’ टी-सीरीज में पवन सिंह की एंट्री क्या रंग लाती है इसका इंतजार सभी को है। बता दें कि इससे पहले पवन सिंह ने पायल देव के साथ एक म्यूजिक एलबम ‘बारिश’ गाया था। जिसे यूट्यूब पर 6.5 मिलियन से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। ऐसे में पायल देव के साथ फिर गाने की चर्चा पर उनके फैंस में उत्साह है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.