Breaking News

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्ला’स्ट, दो घर ज’लकर राख

समस्तीपुर में गुरुवार दोपहर दो घरों (कच्चा मकान) में भी’षण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि किचेन में रखा गैस सिलेंडर भी ब्ला’स्ट हो गया। धमाका की गूंज से आसपास का इलाका दहल गया। देखते ही देखते आग ने बगल के घर को भी अपनी चपटे में ले लिया। जब लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत की है। गुरुवार दोपहर भूसारी गांव के वार्ड संख्या 18 स्थित चुनचुन महतो के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक घर के लोग संभल पाते आग फैल गई और पड़ोसी भातू महतो के घर को भी अपनी जद में ले लिया। अगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को फोन पर देना चाहा तो मोबाइल नही पकड़ा। इसके बाद ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतना भयंकर लगा था कि आसानी से काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद सभी ने इसकी सूचना सदर एसडीओ को दिया। सदर एसडीओ ने इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दिया।

करीब आधे घंटे बाद बाद फायर बिग्रेड की टीम समस्तीपुर से पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। 1 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की टीम के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। चुनचुन महतो ने बताया कि अगलगी में दोनों घरों से करीब 1 लाख का जेवर, बर्तन, कपड़े समेत 3 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हमलोग बाल-बाल बच गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.