Breaking News

मुजफ्फरपुर में जीजा-साला मिलकर करते थे बाइक चोरी

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सक्रिय शातिर को गिरफ्तार किया। हालांकि, मौके से उसका साथी फरार हो गया। आरोपी थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप से बाइक चोरी कर रहा था। इसी दौरान उसे पुलिस में दबोच लिया।

दरअसल, उक्त चोर काे बाइक चाेरी करते हुए बाइक चालक ने देख लिया था। जिसके बाद उसे बाइक मालिक व स्थानीय लोगो ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस इससे पूछताछ की।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता है। उसका साथी उक्त बाइक को लेकर अपने बहनोई को दे देता है। उसका बहनोई उसे खपाने का काम करता है। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके बताए हुए ठीकानों पर छापेमारी की।

हालांकि इस दाैरान पुलिस काे कुछ हाथ नहीं लगा। दोनों फरार बताए जा रहे है। हालांकि, आरोपी ने दोनों के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस उसके निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी शेरपुर कायस्थ टोला का रहने वाला सौरव कुमार है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद में जुट गई है। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.