Breaking News

हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने का अनोखा तरीका, जानें…

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले का पुलिस द्वारा फाइन काटते तो आप बहुत देखे होंगे। लेकिन हेलमेट लगाने से होने वाले फायदे के बारे में समझाते आपने कम ही देखा होगा। वो भी इस पुलिस वाले का जो समझाने का नायाब तरीका है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। हम बात कर रहे है। मोतिहारी के ढाका थाना में कार्यरत एसआई चंदन कुमार की जो हाथों में हेलमेट, नारियल और हथौरा लेकर गांधी चौक पर ड्यूटी करने पहुचे, यह तस्वीर देख सभी हैरान हो गए कि आखिर एसआई इन अब समान को लेकर कहा जा है।

जब वह गांधी चौक पहुचे तो देखा गया कि गांधी जी के मूर्ति के नीचे खड़े हो कर लोगो को प्रैक्टिकल रूप से बता रहे कि आप हेलमेट पहन कर बाइक चलाते है और एक्सीडेंट कर जाते हैं तो आपके सर का क्या हाल होगा , और बिना हेलमेट के बाइक चलाते है और एक्सीडेंट करते है तो आपके सर का क्या हाल होता हैं दोनों को बड़े ही साधारण तरीके से इसे समझा रहे हैं। जिसको लेकर एसआई चंदन के नाम का खूब चर्चा ढाका थाना क्षेत्र में हो रहा है। बता दें कि पुलिस सप्ताह को खास बनाने के लिए एसआई के दिमाग में तार्किब आया। इसे इम्प्लीमेंट किया और लोगों की खूब तारीफ पाई।

एसआई चंदन को कहां से आई यह तरकीब
एसआई चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने के बाद अक्सर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार को मरते हुए देखा। आत्मा बहुत दुखी हो जाता था, खास करके युवा वर्ग बिना हेलमेट के काफी तेजी से बाइक चलाते थे और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। इस दौरान उनके सर में हेलमेट नहीं होने के कारण चोट लगी और उनकी मौत हो जाती थी। यही देख मेरे अंदर एक प्रेरणा आया कि क्यों ना कुछ अलग तरीके से आज के खास कर युवाओं को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के फायदे और न लगा कर बाइक चलाने के नुकसान के बारे में बताएं। इसलिए प्रैक्टिकल तरीके से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने का छोटा प्रयास किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.