बोधगया आई फ्रांसीसी युवती को 11 साल पहले दिल दे चुके नागमणि अब उस युवती के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही। नागमणि ने फ्रांसीसी युवती के साथ हिन्दू रीति रिवाज के तहत सात फेरे लेने के लिए गया निबंधन आफिस में आवेदन दिया है। अब उन्हें अपने आवेदन की स्वीकृति का इंतजार है। फिलहाल उन्हें स्वीकृति मिलने में कुछ समय लग सकता है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फ्रांस के गवर्नमेंट की मिलने वाली स्वीकृति का इंतजार है। फ्रांस से स्वीकृति मिलते ही गया निबंधन कार्यालय भी उन्हें शादी के बंधन में रहने का परमिशन दे देगा।
क्या है मोहब्बत की कहानी
टूर एंड ट्रैवल के तहत गाइड का काम करने वाले नागमणि की फ्रांसीसी युवती से 2010 में एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से इतने प्रभावित हुए कि दोनों के बीच मिलन व घंटों बातों का सिलसिला परवान चढ़ने लगा। इस दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों प्रेमी लगातार एक दूसरे के देश आने जाने लगे। इससे दोनों को एक दूसरे को समझने में काफी सहूलियत हुई और दोनों के बीच प्यार बढ़ती गई।इसी तरह दोनों ने 11 साल बीता दिए।
अब 11 साल बीत जाने के बाद दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का फैसला लिया है। वह भी अपने-अपने पेरेंट्स की रजामंदी से। बाइट 11 साल में दो वर्ष ऐसे भी बीते हैं जिसमें वे एक दूसरे से नजदीक से नहीं मिल सके है। क्योंकि वे दो वर्ष पूरा विश्व कोरोना की महामारी से गुजर रहा था। उन वर्षों में वीडियो कॉलिंग से ही दोनों अपने प्यार को जीवित रखा। फ्रांसीसी युवती ने मिड वाइफ का कोर्स कर रखा है। वह प्रसव के क्षेत्र में काम करती है। युवक बोधगया के भागलपुर गांव का ही रहने वाला है।

इधर, सब रजिस्ट्रार ने बताया कि एप्लिकेंट को एक माह का समय दिया गया है। उस बीच उनका आवेदन फ्रांस भेजा जाएगा। फ्रांसीसी युवती के बाबत वेरिफिकेशन वहां से कराया जाएगा। फ्रांस से वेरिफिकेशन से सम्बंधित सही रिपोर्ट आते ही प्रेमी युगल को शादी की अनुमति दे दी जाएगी।




Leave a Reply